44.3 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

दूसरों के घर में रोशनी करने वाले के जीवन मे छा गया मौत का अधेरा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावॉ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र अंतर्गतअटरा गांव के विनीत कुमार बाजपेई पुत्र वीरेंद्र कुमार बाजपेई उम्र लगभग 32 वर्ष अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी का कार्य करते थे क्योंकि स्वभाव से बहुत सहज व सरल प्रवृत्ति के होने के कारण गांव में यदि कोई बुला लेता था तो उसके काम के लिए चले जाते थे ऐसा ही मामला कल लगभग 4:00 बजे के आसपास गांव में रहने वाले खालिद पुत्र जाहिद बुलाने के लिए आए और यह कहा की हमारे घर का पंखा नहीं चल रहा है थोड़ा देख लो शायद विनीत को यह नहीं पता था कि आज का दिन उसके जीवन का आखिरी दिन है पंखा बनाते समय बिजली का ऐसा झटका लगा की मौके पर ही मृत्यु हो गई वह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं।परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। विनीत अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला व्यक्ति था । उसकी मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

रिपोर्ट-अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest