37.1 C
Raebareli
Wednesday, May 13, 2026

दुर्घटनाओं में दो छात्राओं की हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। बुधवार को थाना क्षेत्र बांदा-बहराइच हाईवे पर गूढ़ा में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। पहली घटना गूढ़ा स्थित चंदापुर मोड़ की दोपहर करीब 12 बजे की है बताते हैं कि बेडय़िा बिरादरी की एक बच्ची परिजनों के साथ खड़ी थी तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि वह उछल कर काफी दूर जा गिरी। जिसे हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। दूसरी घटना गूढ़ा स्थित टूटी पुलिया के समीप की है। जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में छुट्टी होने के पश्चात सरैया मजरे भवानीगढ़ की रहने वाली छात्रा ज्योति (14) साइकिल से घर जा रही थी तभी हैदरगढ़ की ओर से बछरावां की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest