34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

दिनेश लाल यादव “निरहुआ” की सलोन में जनसभा आज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

प्रियंका गांधी के ग्लैमर को तोड़ने के लिए बीजेपी ने निरहुआ को प्रचार में उतारा

सलोन (रायबरेली)। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार और आजमगढ़ से सपा नेता को टक्कर दे रहे बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ शुक्रवार को सलोन विधान सभा क्षेत्र सुंची कस्बे में भाजपा प्रत्यासी स्मृति ईरानी के लिए प्रचार कर वोट मांगेंगे।निरहुआ के आगमन को लेकर बीजेपी नेता जोरशोर से जनसभा को सफल बनाने में लगे हुए है।कभी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने वाले दिनेशलाल यादव निरहुआ इसबार अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दे रहे है।दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी गीतों के मशहूर गायक भी है और फ़िल्म स्टार से इसबार बीजेपी प्रत्यासी के तौर पर आजमगढ़ से चुनावी मैदान में है। पूर्वांचल और बिहार में इनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं।खास तौर से गांव देहात में निरहुआ की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है।लगभग दस वर्ष पूर्व म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे आया था जिसमे दिनेश लाल यादव के एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया।भाजपा के छतोह मंडल प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में दिनेश लाल यादव का कार्यक्रम दो बजे प्रस्तावित है।क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी ने बताया कि सुंची स्थित निरंकार रस्तोगी के भट्ठे के पास भोजपुरी स्टार भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

कंचन टुडे स्पेशल न्यूज़

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest