34 C
Raebareli
Wednesday, May 20, 2026

डीएम की गाय चोरी, पुलिस जाँच में जुटी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली : डीएम संजय खत्री द्वारा किरण गौशाला को भेंट की गई गाय चोरी हो गयी है। पुलिस का कहना है कि गाय गौशाला संचालक की लापरवाही से कहीं चली गई है। मामला डीएम से जुड़ा है इसलिए पुलिस ज़ोर शोर से गाय की तलाश में जुट गई है। जिलाधिकारी संजय खत्री ने हरचंदपुर के किरण गौशाला को एक शाहीवाल नस्ल की गाय भेंट स्वरुप दी थी लेकिन बुधवार की रात ये गाय चोरी हो गई है। सुबह जब वो गाय गौशाला में नहीं दिखी तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मामला जिलाधिकारी का था सो पुलिस आनन फानन जाँच में जुट गयी है।

हरचंदपुर एसओ सचिन गुप्ता ने बताया कि ये सरासर गौशाला संचालक की लापरवाही है। गाय चोरी नहीं हुई है बल्कि कही चली गई है।गाय की तलाश की जा रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest