34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

ट्रेन के सामने कूदा युवक, पैर कटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-इलाहाबाद रेलखंड पर बछरावां कस्बे की पटेल नगर कालोनी के पीछे गुरुवार की सुबह 8:30 बजे के करीब एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई परंतु एक पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायबरेली रिफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बछरावां कस्बे के वार्ड नंबर दो किला मोहल्ला का रहने वाला रामू (32) पुत्र मैकू लाल पल्लेदारी का काम करता है। बताते हैं कि आज घर में किसी बात से नाराज होकर लखनऊ से बनारस जा रही इंटरसिटी के आगे कूद गया। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई परंतु एक पैर कट गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मणि शंकर तिवारी, उप निरीक्षक संजय सिंह ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डाॅ. प्रभात मिश्रा ने उसे रायबरेली जिला अस्पताल रिफर किया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest