33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

जहरीले सांप के काटने से बच्ची की हुई म्रत्यु

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव मे बीती रात एक पांच वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया । परिजनो द्वारा बच्ची को अस्पताल ले गए जहां से राहत मिलने के बाद परिजन बच्ची को घर ले आए जहां पुनः तबीयत खराब होने पर आस्तिक मंदिर दर्शन को जाते वक्त रास्ते मे बच्ची ने दम तोड़ दिया । वही मौत की खबर क्षेत्र मे फैलते ही लोगो मे सनसनी फैल गयी ।

बताते चले की क्षेत्र के अतरेहटा गांव निवासी आदित्य शुक्ला की पांच वर्षीय बच्ची ज्योति शुक्ला को बीती रात को घर के अंदर ही जहरीले सांप ने हाथ की अंगुलियों मे काट लिया । जब इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो उसे आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां पर उपचार कराने के बाद आराम मिलने पर परिजन लड़की को घर ले आए थोड़ी ही देर बाद फिर हालत नाजुक देख परिजन गंगागंज स्थित बाबा आस्तिक मंदिर हेतु दर्शन के लिए निकल पड़े जहां जाते वक्त रास्ते मे बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची की मौत से जहां गांव मे सन्नाटा पसरा है वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest