37.6 C
Raebareli
Monday, May 25, 2026

जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। बछरावां-महराजगंज रोड पर स्थिति गांव अलारगंज मजरे बल्ला में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया उनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाल धर्मेंद्र दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। बताते चले कि गांव में बंजर की जमीन है जिसको लेकर दोनों उस पर कब्जा करना चाहते थे  सुबह छह बजे उस समय घटी जबकि एक पक्ष के जयकरन पुत्र शिव दर्शन, भगवती पुत्र विश्वराम,  सुनील पुत्र भगवती इस जमीन पर कब्जा करने लगे तभी दूसरे पक्ष की ओर से शीतलादीन की पत्नी श्यामा (45), रूप रानी (30) पत्नी बसंत और शीतला की पुत्री शांती (17) ने उन्हें मना करने की कोशिश की। आरोप है जय  करन, भगवती और सुनील ने लाठियों से महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया है तीनों महिलाएं चोट खाकर गिर पड़ी। किसी ने तत्काल इसकी सूचना डायल-100  पुलिस व कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया इनमें रूपरानी और श्यामा की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest