33.5 C
Raebareli
Thursday, May 21, 2026

जब मरीज को 23 घंटे तक नहीं चढ़ा था प्लास्टर, डीएम के आदेश होते ही, एक घंटे में बधा प्लास्टर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली– खीरों थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव से जिला अस्पताल में कल भर्ती हुई थी महिला मरीज, लेकिन कच्चा प्लास्टर चढ़ा कर महिला को कर दिया भर्ती। रात बीत जाने के बाद भी जब प्लास्टर नही चढ़ा तो, मरीज की बेटी ने, रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने आई जिलाधिकारी से कर दी शिकायत जिसके बाद एक्शन में आया अस्पताल प्रशासन, अर्जेट एक्सरे, अर्जेंट डॉक्टर काल के बाद, एक घण्टे में महिला मरीज को बाधा गया प्लास्टर।अब इससे ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कितने लापरवाह अस्पताल के कर्मचारी है वही जिला अस्पताल के सी एम एस भी समय समय पर डॉक्टरों व कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उन्हें मरीजो से नम्र व्यवहार करना चाहिए व उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सुनना है लेकिन शायद अस्पताल के कर्मचारियों को अपने अधिकारी का आदेश महज एक खिलवाड़ लगता है अब देखना ये है की ऐसे लोगो पर कब कार्यवाही होती है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest