31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

जब डायल 112 पुलिस रक्षक की जगह बन गई गुंडा, अर्ध विक्षिप्त महिला को इतना पीटा की वो पहुँच गई सीधे अस्पताल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ के मुराईबाग चौराहे पर सोमवार को डायल हंड्रेड के सिपाहियों ने अर्ध विक्षिप्त महिला को जमकर पीटा महिला की पिटाई के बाद पुलिसकर्मियों ने तड़पती हुई अर्ध विक्षिप्त महिला को सड़क पर छोड़ कर चलते बने उक्त घटना की शिकायत डलमऊ कोतवाली पुलिस सहित आला अधिकारियों से की गई जिसके बाद डलमऊ कोतवाली में तैनात प्रभु दयाल सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और उक्त महिला को अपने निजी वाहन से उसे डलमऊ सीएससी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है इस बाबत डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि अर्ध विक्षिप्त महिला की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest