36.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

चोर नकदी लेकर हुए फरार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

निगोहां (लखनऊ)। मोहनलालगंज, निगोहां थाना क्षेत्र के भगवान पुर कस्बे में पुलिस पिकेट से चंद कदमो की दूरी पर बीती देर रात पूर्व पुलिसकर्मी के घर को चोरो ने बनाया अपना निशाना।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जोडी़ चप्पले बरामद किया।

जानकारी के अनुसार निगोहांँ के भगवान पुर मोड नेशनल हाइवे स्थित रहने वाले रमजान खान के मकान मे बीती रात लगभग 2 बजे के आस पास छत के रास्ते दरवाजा तोडते हुए बेखोफ़ चोर घर के अंदर दाखिल हुए व कमरे मे सो रहे रमजान खान के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर आँगन मे रख्खे बेटे दिलशाद के पर्स से 2600 की नगदी निकाल ली व अन्य बंद दरवाजे को तोडनेँ का प्रयास करने लगे जिसकी आहट से जागे रमजान खान ने शोर मचा कर छत के ऊपर कमरे मे सो रहे लड़के दिलशाद व बहु को जगाया तब तक चोर भागने मे सफ़ल हो गये।

चोरी की घटना होने पर दिलशाद ने डायल 100 पर सूचना दी मौके पर पहुची डायल 100 व निगोहां पुलिस ने रात मे ही कुछ दूर तक चोरो की तलाश की जहां से निगोहां पुलिस को एक जोडी़ चप्पले बरामद हुई वही सुबह होते ही पीडित ने निगोहां थाने पर तहरीर दी।

आपको बताते चले 6माह पूर्व भी हो चुकी है इसी मकान से बोलोरो गाडी़ चोरी जिसका अभी तक नहीं लगा कोई सुराग।

पीडित दिलशाद ने बताया की बीते 8 दिसंबर 2018को हमारे घर के बाहर गैराज मे खडी हमारी सफेद कलर की UP33T3979 बोलोरो गाडी़ चोरी हो गई थी जिसमे निगोहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था पर बोलोरो का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया जब की इस चौराहे पर रात मे पुलिस की तैनाती भी रहती है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest