37.3 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

चोरियां का गढ़ बना डलमऊ क्षेत्र

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

चोरियां रोकने में नाकाम डलमऊ पुलिस

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में इस समय चोरों का आतंक फैला हुआ है चोरी की घटनाओं को डलमऊ पुलिस नहीं रोक पा रही है ऐसा ही एक मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय जोहवा नटकी का सामने आया है जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बच्चों के खेल सामग्री व कुछ बर्तन समेत हजारों का माल पार कर दिया इसकी जानकारी तब हुई जब गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल का दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी अग्रवाल को दिया जिससे वह विद्यालय में मौके पर पहुंची और तत्काल डायल हंड्रेड को सूचना दिया डायल हंड्रेड के सिपाहियों ने मौके पर जाकर विद्यालय का निरीक्षण किया इस मामले में कोतवाली प्रभारी श्री राम से पूछे जाने पर बताया कि इसकी सूचना अभी नहीं प्राप्त हुई है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest