34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

चारा मशीन में फंसकर अधेड़ के कटे दोनों हाथ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। मामला रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र कुड़वल गांव के पूरे लाल साहब का है, जहां उदय राज 17 वर्ष के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया।

आपको बता दें कि कुड़वल गांव में उस समय हलकम गया, जब उदय राज चारा मशीन में चारा काट रहा था।

तभी उसके दोनों हाथ मशीन में फंसकर कट गए जिससे गांव में कोहराम सा मच गया और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उचित उपचार करते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

वही मां विमला देवी बेटे के कटे हुए हाथ को देखकर सदमे में आ गई । और बेटे के कटे हुए उंगलियों को कपड़े में लपेट लिया और कहा कि जिन हाथों से बेटे को चलना सिखाया आज वही हाथ नहीं रहे। और रोते हुए कहा कि अब मेरे बेटे का जीवन कैसे पार होगा इलाज लखनऊ में चल रहा है।

अनुज मौर्य/संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest