परशदेपुर (रायबरेली)। कुएं में कूदकर युवती ने देदी जान। नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नं दो निवासी श्री नाथ रैदास की लगभग 18वर्षीय पुत्री सुमित्रा ने डीह रजबहा के पास चौरसिया की बाग के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। खेत में काम कर रहे लोगो ने बताया कि जब धड़ाम की आवाज आई तो पता चला कि अभी एक लड़की यहां दिखाई दी थी हो सकता है कि कुएं में गिर गई हो। पुलिस को सूचना दी गई।आनन फानन में चौकी इंचार्ज परशदेपुर ब्रजपाल सिंह, थाना ध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सलोन राघवेन्द्र चतुर्वेदी व उपजिलाधिकारी सलोन आदि मौके पर पहुंचकर कुए से लड़की को निकलवाया।चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह यादव ने बताया कि लड़की को जब निकलवाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।
आसपास के लोगो ने बताया कि लड़की के घर वालो ने किसी बात को लेकर डाटा फटकारा था। जिसके कारण वह कुएं में कूदकर जान दे दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अनुज मौर्य /शम्शी रिजवी रिपोर्ट














