39.3 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

किसानों को कृषि उत्पादकता बढानें पर जोर, वर्ष 2022 में किसानों की आय का दुगना करने का लक्ष्य : कृषि मंत्री

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जीआईसी ग्राउन्ड निकट दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत होने वाले निर्मित कार्यो का शिलान्यास फीता खीचकर व विराट किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का शुभारम्भ फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि कृषकों को मेलें व प्रदर्शनी में जैविक खेती से संबंधित अत्याधुनिक कृषि तकनीकी ज्ञान की जानकारी देने के साथ ही किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि 2022 में किसानों की आय को दुगना करने का लक्ष्य है। यह तभी सम्भव है जब किसान आधुनिक कृषि को बढ़ाकर कृषि उपज बढाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश सरकार ने किसानों की आय को दुगना करने व उसको समृद्ध बनाने के लिए रोज नये कार्यक्रम व योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्नत कृषि तकनीकी से अवगत कराते हुए कहा कि कृषकों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाये। साथ ही जनपद की आवश्यकतानुसार रणनीति बनाकर उत्पादन बढ़ाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया जाये, ताकि शासन द्वारा निर्धारित रबी खरीफ व जायद की उत्पादकता प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि जितना किसान सुखी व समृद्ध होगा उतना ही देश उन्नत व सशक्त होगा। कृषि मंत्री द्वारा प्रदर्शनी कृषि विभाग/प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि की प्रदर्शनी भी लगायी गयी एवं अजय जादूगर एण्ड पार्टी द्वारा किसानों को जादू दिखाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर जागरूक किया गया। मेला प्रदर्शनी में डा0 सुशील सोलेमन सीएसए के कुलपति डा0 धूम सिंह निदेशक प्रसार, डा0 रवि प्रकाश, हरीशचन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, अनिता श्रीवास्तव, आदि अधिकारी व जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने किसानों से कहा कि कृषि विकास सम्बन्धी जानकारियों को भली-भांति जानकर कृषि विकास में योगदान दें। उन्होंने ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिक/अधिकारियों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराये तथा उनकी कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। केन्द्र सरकार किसानों की 2022 में दोगुनी आय करने का लक्ष्य है यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मनमस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें। किसानों को चना, मटर, धान, जौ, मसूर, अलसी, सरसों आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कृषिमंत्री व मुख्य विकास अधिकारी ने किसान प्रर्दशनी का भी स्टालों पर जाकर अवलोकन किया तथा किसानों को प्रोत्साहित भी किया। कृषिमंत्री ने जनपद के कई अग्रिणी किसानों को सम्मानित भी किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest