35.1 C
Raebareli
Monday, June 29, 2026

कार हादसे में मृतकों की संख्या हुई चार

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

शिवगढ़ (रायबरेली)। बीते सोमवार को सोमवार को सायं काल शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रानी खेड़ा ग्रामसभा के कृष्णपाल खेड़ा गांव के समीप हुए भीषण कार हादसे में पिता-पुत्र सहित चालक की दर्दनाक मौत के बाद मृतक श्री राम की बहू ने भी राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया। जिसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में एक बार फिर से मातम छा गया है। रानी खेड़ा कार हादसे में  मौत के गाल में समा गए। गूढ़ा गांव के पिता-पुत्र व चालक की मौत के बाद गूढ़ा गांव से एक साथ उठी तीन अर्थियों के हृदय विदारक मंजर को ग्रामीण और परिजन भुला भी न पाए थे कि इस सोमवार को एक ही परिवार से पिता-पुत्र के बाद बहू की मौत की खबर सुनकर समूचे गांव में मातम छा गया है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest