36.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

आईजी ने जांची न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, लिया यातायात का जायजा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। रविवार को रायबरेली पहुंचे पुलिस महा निरीक्षक लखनऊ रेंज एसके भगत ने जहां जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वहीं कुंभ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सबसे पहले श्री भगत, जिला अधिकारी संजय कुमार खत्री और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और कोर्ट परिसर की पुलिस चौकी में तैनात सिपाहियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके बाद आईजी रेंज कुंभ को देखते हुए यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि कुंभ में जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest