32.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (निगोहा)। थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर रस्तोगी पैलेस के बगल में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार रोड से नीचे जा गिरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामदेव उम्र 34 वर्ष मेंड़ई खेड़ा का मूल निवासी है, जो कुछ दिनों से अपनी ससुराल शिवपुरा में रह रहा था। आज सुबह रामदेव शिवपुरा से अपनी साइकिल से निगोहा कुछ घर का जरूरी सामान लेने के लिए शिवपुरा से निगोहा बाजार आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रामदेव को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामदेव अपनी साइकल से उछलकर काफी दूर जा गिरा और टक्कर से साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर में रामदेव को गंभीर चोटे आई हैं। रामदेव को टक्कर लगने से वहीं पर बेसुध हो गया। रामदेव की आवाज सुनकर वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और वहां पर मौजूद लोगों ने निगोहा थाने को सूचना दी, निगोहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनएच एंबुलेंस को बुलाया और सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने हालत को नाजुक देखते हुए रामदेव को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest