42.1 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

अंधविश्वास ने ली दो की जान, डबल मर्डर से फैली सनसनी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग व अपर पुलिस अधीक्षक दया राम सरोज ने घटनास्थल का किया मुआयना

तिलोई (अमेठी)। जिले के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में दो हत्याओं का मामला सामने आया है जिसमें अंधविश्वास को लेकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना शिवरतन गंज क्षेत्र के गोयन गांव में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे गांव के ही एक 25 वर्षीय युवक मुनव्वर पुत्र गफ्फार द्वारा सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया गया। मामला यूं है कि कई माह से वाजिद पुत्र बहराइचे और मुनव्वर के बीच जादू टोना अंधविश्वास को लेकर काफी दिनों से कहासुनी चल रही थी इसको लेकर मुनव्वर ने आज सनसनी खेज वारदात को अंजाम दे दिया बताते हैं कि मुनव्वर ने एक-एक करके सभी जनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिसमें चार लोग घायल हुए हैं तो पति पत्नी की दर्दनाक हत्या कर दी गई बारी बारी से आरोपी मुनव्वर ने कुल्हाड़ी से प्रहार किया है जिसमें फात्मा पत्नी मोहम्मद सत्तार उम्र 42 वर्ष जहरुन निशा पुत्री अकबर अली मेहरून निशा पुत्री अकबर अली उम्र 17 वर्ष मोमिना बानो पत्नी अकबर अली उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं।जिसमें मेहरून्निसा मोमिना बानो को गौरीगंज जिला अस्पताल रिफर किया गया है घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष शिवरतन गंज मौके पर पहुंचे और पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम सरोज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना शिवरतन गंज की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देर शाम पुलिस अधीक्षक अमेठी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये ।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest