12.1 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

सिम्बा के लिए लड़का आंख मारे को रीक्रिएट करेंगे रणवीर और सारा

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
रणवीर सिंह और सारा अली खान इन दिनों डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं। अब दोनों स्टार्स दर्शकों को 90 के दशक का फील देने के लिए तैयार हैं।
दरअसल, दोनों 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने के हिट गाने लड़का आंख मारे को रीक्रिएट करने जा रहे हैं। यह ऑरिजनल सॉन्ग अरशद वारसी और सिमरन पर फिल्माया गया था। इस गाने को कुमार सानू और कविता कृष्णामूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। एक सूत्र ने बताया, इस गाने को तनिष्क बागची रीक्रिएट कर रहे हैं। वह इस गाने पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रहे हैं। गाने में नई बीट्स हैं और रोहित के अनुसार, इसमें फन एलिमेंट का ध्यान रखा गया है। सूत्र के मुताबिक, सिम्बा में रणवीर और सारा के कैरक्टर्स एक-दूसरे को चिढ़ाते और फ्लर्ट करते नजर आएंगे। चर्चा है कि गणेश आचार्य को गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा रोहित ने तनिष्क को फिल्म के टाइटल ट्रैक को भी कंपोज करने की जिम्मेदारी दी है। बता दें, तेरे मेरे सपने में चंद्रचूड़ सिंह और प्रिया गिल लीड रोल में थे। फिल्म का गाना लड़का आंख मारे 90 के दशक में खूब पॉप्युलर हुआ था।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest