24.9 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

सत्ता के संरक्षण में आई अपराधों की बाढ़: राम बहादुर

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राम बहादुर
यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने
भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार
में किसान, नौजवान, व्यापारी सहित सभी वर्गों के लोग पीडि़त हैं। सत्ता
के संरक्षण में प्रदेश में जुर्म, अत्याचार की पराकाष्ठा हो गयी है।
बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है।
जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को आगाह किया है कि जनपद में दिन-ब-दिन
आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। ज्यादातर अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर
है।  गिरफ्तारी न होने के कारण अपराधियों के मन बढ़े हुए हैं, जिसको
पार्टी ने गम्भीरता से लिया है। यदि अपराध नहीं रूका तो मजबूर होकर
पार्टी सडक़ पर उतरने को बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने बताया
कि श्रीमती शीला सिंह को महिला सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा व ई. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी विपक्ष
में है। विपक्ष की राजनीति में संगठन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है,
प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना पड़ेगा।
बैठक का संचालन करते हुए महासचिव मो. इलियास ने कहा कि पार्टी की मासिक
बैठक महीने के प्रथम शनिवार को होती है, जिसमें सभी पदाधिकारियों की
उपस्थिति अनिवार्य होती है। बैठक को रवीन्द्र पांडेय, मिश्रीलाल चौधरी,
चन्द्रराज पटेल, शिव बहादुर सिंह यादव, पारूल बाजपेई, ओपी यादव,
बुधेन्द्र सिंह, समशाद खान, विक्रान्त अकेला, आलू महाराज, सुरेन्द्र
कुमार यादव, फहीम अहमद, नदीम कासिम, मो. साहिल, पवन मौर्या, मो. सऊद,
इल्तेफाज हुसैन, महादेव यादव, रामे यादव, हषवर्धन द्विवेदी, विनोद यादव,
राकेश पटेल, जेपी यादव, राम सनेही यादव, उमाशंकर चौधरी, पवन यादव, राजेश
कुमार, मो. सलीम खान, मुकेश रस्तोगी, वीरेन्द्र यादव, रामकिशोर पुजारी,
बाबूलाल पासी, राजेन्द्र यादव, शशी कुमार यादव, जितेन्द्र मौर्य, राजन
रस्तोगी, कृपाशंकर आदि पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest