37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

संदिग्ध नेपाली महिला को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)।नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणो ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया ।महिला की भाषा किसी के समझ में नही आ रहा है।अनुमान है कि वह नेपाली है।
पुलिस उस महिला को मानसिक रुप से विछिप्त बता रही है।
बीती रात कुकहा गांव में लोगो ने पुलिस को सूचना दी कि एक अपरिचित महिला संदिग्ध अवास्था में गांव में घूम रही है,सूचना पाते ही पुलिस गॉव पहुंची और उसे पुलिस जीप में बिठाकर थाने लाई, जब उससे पूंछतांछ की गई तो उसकी भाषा किसी के समझ में नही आ रही थी।पुलिस ने उसे छोड़ दिया।महिला घूमते घूमते एक बार फिर बिरनावां गांव पहुंच गई।वहाँ ग्रामाणों ने यूपी -100 को सूचना दी कि एक महिला बच्चा चोरी करने वाली घूम रही है।पुलिस वहॉ भी पहुंची और उसे दोबारा थाने पकड़ लाई।थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि पूंछतांछ में वह अपना नाम माया बता रही है।और उसकी भाषा किसी की समझ में नही आ रही है।अधिकारियों को इस संदिग्ध महिला की सूचना दे दिया गया है।वह नेपाल की तरफ की लग रही है ।उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest