15.8 C
Raebareli
Thursday, January 22, 2026

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। कस्बा स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में विकास खंड के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उत्कर्ष पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी इंटर कॉलेज, जीपी आरपी इंटर कॉलेज सहित आधा दर्जन स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी, लेख, ड्राइंग, डिबेट व मॉडल आदि की प्रतियोगिताएं भी कराई गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी मे वैज्ञानिकों द्वारा बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में हो रही नित नई उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बच्चों को पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने अपने आसपास के लोगों को वैज्ञानिक तरीके से रहन सहन करने व अंध विश्वास से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आज मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी के समापन पर मुख्य अतिथि आईएएस पूर्व सचिव भारत सरकार डॉक्टर कमल टावरी, विशिष्ट अतिथि एचबीसिंह विभागाध्यक्ष बनारस हिंदू विश्वविद्यालय रहेंगे तथा अध्यक्षता डॉक्टर राजेश पांडे वरिष्ठ वैज्ञानिक सीमैप लखनऊ करेंगे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest