33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

वांछित चल रहे अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)।अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मोहनलालगंज पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त गणो को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक हनुमान दत्त शुक्ला उपनिरीक्षक अनिल कुमार मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मऊ गांव के पास मौजूद थे ,तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की विभिन्न धाराओ मे वांछित चल रहे अभियुक्त गण प्रदीप व सन्तोष पुत्र गण हरभजन निवासी ग्राम बेलहिया खेड़ा जो रायभान खेड़ा मोड पर मौजूद है इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची जहाँ पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगे लेकिन वह भागने मे असफल रहे पुलिस ने दौड़ाकर उन्हे मौके पर ही दबोच लिया पुलिस अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई पुलिस अभियुक्त गणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गणो को जेल भेज दिया ।

धीरेंद्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest