34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

लोकसभा संचालन समिति की बैठक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। लोक निर्माण गेस्ट हाऊस रायबरेली में लोकसभा संचालन समिति भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव पाल  ने की। श्री पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के विषय में चर्चा की। लोकसभा संयोजक अजय त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि आगामी 10 दिनों में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे छह अभियानों को शत-प्रतिशत सफल करना हमारा कर्तव्य है। श्री त्रिपाठी ने सभी अभियान जैसे कमल ज्योति अभियान, कमल संदेश बाइक रैली, बूथ संपर्क अभियान, मेरा परिवार भाजपा परिवार, मन की बात, भारत कि मन की बात के अभियान प्रभारियों से मूल स्थिति को जानकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिससे अभियान सफल हो सके और लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति अच्छा माहौल बन सके। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, बुद्धिलाल पासी, लोक सभा विस्तारक अनुराग त्रिपाठी, सुभाष झा, प्रेम मिश्र, चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, धनंजय सिंह, कौशलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह,सुनील सिंह उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest