15.8 C
Raebareli
Thursday, January 22, 2026

रेप केआरोपी से भाजपा ने झाड़ा पल्ला

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

लालगंज (रायबरेली)। कथित बीजेपी नेता पर लगे बलात्कार के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष बच्चा पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोपी को भाजपा कार्यकर्ता न होने की बात कही है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आरोपी ने नगर पंचायत चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है ऐसे में वह कैसे भाजपा कार्यकर्ता हो सकता है। श्री पांडेय ने कहा कि पार्टी की बढती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी इस प्रकार की घटिया साजिश कर रहे है। उल्लेखनीय है कि आचार्य नगर निवासिनी एक अल्पसंख्यक महिला ने पूर्व नगर पंचायत प्रत्यासी निर्लेश सिंह पर जबरन दुराचार का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। आरोपी के भाजपा कार्यकर्ता होने से पार्टी की खराब होती छवि पर मंडल अध्यक्ष ने सफाई दी है कि आरेापी का पार्टी से कोई नाता नही है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest