30.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

राष्ट्रीय बजरंग दल की सभी इकाईयां भंग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की आपातकालीन बैठक जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल अतुल मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर की संस्तुति से जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार बाजपेई ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला व ब्लॉक स्तर की संपूर्ण इकाई को भंग करने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष श्री बाजपेई ने कहा कि दीपावली बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महिला परिषद जिलाध्यक्ष शोभना पांडेय, ओजस्विनी जिलाध्यक्ष शालिनी पांडेय, राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह राघवेंद्र मिश्र, औसान चंद्र भारती सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest