23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी ने श्रमदान से सही किया मार्ग

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी (यू.) ने डिग्री कालेज चौराहा के पास स्थित कोचिंग वाले रास्ते को श्रमदान करके ठीक किया गया। नाले की सफाई के दौरान नगर पालिका परिषद ने पत्थर को हटा दिया, जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही थी। इस गली में कोचिंग व क्लीनिक होने की वजह से हादसे की सम्भावना बनी रहती है। समस्या का मोहल्ले वालों, कोचिंग व राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी (यू.) के लोगों ने श्रमदान के माध्यम से हल किया। इस कार्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम कुमार सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुशील चन्द्र निषाद, प्रदेश महासचिव दीपेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव दिनेश सिंह व रामचन्द्र एवं आरसीए के अध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजमी जमाल, प्रदीप वैश्य व जय गणेश कोचिंग के निदेशक सनोज त्रिवेदी एवं मोहल्ले से हरीओम त्रिपाठी, डा. प्रभात श्रीवास्तव व कपिल कपूर आदि मौजूद रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest