37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

मोदी ने देश को चौपट कर दिया-हार्दिक पटेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। गुजरात के पाटीदार नेता कांग्रेस के समर्थन में जनसभा सम्बोधित को करते हुए भाजपा पर जमकर न‍िशाना साधा।जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा की मोदी के गुजरात मॉडल की पोल खुल गई है।अर्थव्‍यवस्‍था को मोदी ने चौपट कर द‍िया है।युवा बेरोजगार होकर ठोकर खा रहे है।फिर भी मोदी अच्छे दिन का ढिढोरा पीट रहे है।पांच साल में हम चोरों पर आकर अटक गये इसलिए हमें आजादी चाहिए।बुधवार को अमेठी सांसद राहुल गांधी के प्रचार के लिये पाटीदार नेता हार्दिक पटेल सलोन विकास क्षेत्र के कमालगंज बाजार पहुँचे।पटेल समुदाय के लोगो को रिझाने के लिए हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर अमेठी से राहुल गांधी जीतते है और देश मे कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर गरीब किसान नौजवान को 72हजार रुपये मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि मेरी दादी देश के लिए शहीद हुई।हम सब को ऐसा पीएम चाहिए जो रोजगार दे भारत को विकसित राष्ट्र बना सके। किसानों और महिलाओं को सुरक्षा दे सके।उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तो लोगो ने सवाल किया। मैंने जवाब दिया कि मुझे सपनो का भारत बनाना है। उन्होंने क‍ि पिछले पांच साल में पांच हजार किसानों ने आत्महत्या की। पांच लाख लोग बेरोजगार हो गए। अब जनता की समस्या पर बात नहींं होती है। हार्दिक पटेल ने सुरक्षा का मुददा उठाते हुए कहा क‍ि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है। बलात्कार की घटनाएं बढ़ींं हैं ।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest