23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

मूसलाधार बारिश से ढह गए गरीबों के आशियाने

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

डलमऊ (रायबरेली)। लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से कच्चे मकान गिरने का क्रम जोर-शोर से चल रहा है। वहीं प्रशासन बारिश की वजह से गिरे घरों की जांच पड़ताल करने के लिए जरा सा भी फुर्सत नहीं है। भारी बारिश के कारण कस्बे के मोहल्ला मियां टोला निवासी इलियाश हुसैन का मकान भर भराकर ढह गया। गनीमत रही घर के सभी लोग रिश्तेदारी गये हुये थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल भारी बारिश के कारण गरीब का आशियाना ढह गया। वहीं दूसरी तरफ कस्बे के मोहल्ला शेरनन्दाजपुर निवासी बंटे निषाद पुत्र होरी लाल का कच्चा मकान गिर गया, जिससे वह खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। इन बेघर हुए लोगों की सुधि लेने के लिए डलमऊ प्रशासन के पास समय नहीं है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest