23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

मिश्रा गुट ने किया गोरा बाजार व्यापार मंडल का गठन

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। उप्र उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी द्वारा जिला युवा इकाई के साथ ही गोरा बाजार व्यापार मंडल की घोषणा की गयी। अमनदीप सिंह बग्गा जिला युवा प्रभारी, राजकुमार बाल्मीक जिला युवा अध्यक्ष व रामप्रताप सिंह युवा महामंत्री के साथ ही गोरा बाजार व्यापार मंडल में बृजेश कुमार को अध्यक्ष एवं रूपेश चंद्रा को महामंत्री मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि युवा साथी राजकुमार व रामप्रताप के संगठन से जुडऩे से संगठन में युवा शक्ति का संचार होगा। संगठन की सफलता में अनुभवी साथियों के साथ युवा शक्ति की उपयोगिता महत्वपूर्ण है। हम सभी व्यापारी एवं सामाजिक हितों में संघर्ष को प्रतिबद्ध हैं और आशा करते हैं। जिला महामंत्री ने सभी मनोनीत पधाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पदाधिकारियों में युवा उपाध्यक्ष पद पर अभिलाख कुमार, अनिल सिंह, छोटे मिस्त्री सचिव पद पर शादाब हुसैन, धर्मेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द कुमार, ऋषिकेश यादव के साथ शब्बीर अंसारी को जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी की अनुमति से जिला युवा कार्यकारिणी का संगठन सचिव व रामप्रसाद यादव, मो. नसीम, एवं मो. इरशाद को गोराबाजार व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, महामंत्री शत्रोहन सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद गुड्डू, कारकारिणी सदस्य मो. अहमद ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest