45.9 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

महाप्रबंधक ने प्रथम चेयर कार को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (लालगंज)। क्षेत्र-आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना से प्रथम चेयर कार को महाप्रबंधक वी. एम. श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रथम निर्मित वातानुकुलित चेयर कार से आरेडिका ने विकास की श्रृंखला को बढ़ाते हुए नया आयाम स्थापित किया है। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना द्वारा प्रथम निर्मित चेयर कार कोच में 78 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कोच को आकर्षक रंगों के गा्रनुलर जेल कोटेड अांतरिक पैनलिंग के साथ डिजाईन किया गया है। इसके अतिरिक्त कोच में विभिन्न प्रकार की नयी विशेषताओं का समावेश किया गया है जैसे- हनी काम्ब विभाजन पैनल आकर्षक रंग के सीट, तीन मॉड्यूलर शौचालय जिसमें एक इंडियन एवं दो वेर्स्टन है। पॉलिकार्बोनेट के लगेज रेक, फायर स्मोक डिटेक्शन एंड अलार्म सिस्टम उर्जा कुशल एलईडी प्रकाश की व्यवस्था एवं संशोधित पेंट्री है। इस अवसर पर आरेडिका के पीसीएमई अनूप कुमार, सीएओ आलोक कुमार, पीएफए आर. के. मनोचा, सीपीई ए. के. सिंह संग सभी वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

अनुज मौर्य/सन्दीप रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest