37.6 C
Raebareli
Wednesday, May 20, 2026

भाजपा सरकार ने लोगो से झूठे वादे कर लोगो को गुमराह किया है : प्रियंका गांधी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान परैया नमकसार में जहा जनसम्पर्क कर लोगो का अभिवादन किया तो वही छतोह क्षेत्र के बभनपुर में एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा कहा भाजपा सरकार ने लोगो से झूठे वादे कर लोगो को गुमराह किया है अब जनता सबक सिखाएगी।कहा पिछले पांच सालो से भाजपा सरकार रही है केन्द्र में व प्रदेश में ।भाजपा सरकार ने लोगो से वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओ को रोजगार देगें और 15 लाख लोगो के खाते में भेजेगे और किसान की आमदनी दो गुना करेगे क्या भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा किया नही।यहा पीने को पानी नही और प्रधानमन्त्री के आगमन पर सड़को धोई जाती है तो वही छुट्टा जानवर किसानो की खेती चटे जा रही है और कहते है गौशाला बनवायेंगे क्या गौशाला बना नही बना ।भाजपा सरकार ने किसान बीमा योजना के तहत किसानो से 12 हजार करोड़ रूपये वसूल कर उद्दोगपतियो के जेबो में भरी ।जिस नौजवान से मिलती हूँ वो कहता है बेरोजगार हूँ।वही अपने मांगो को लेकर धरना कर रहे शिक्षामित्र आंगनबाड़ी व आशा बहुओ पर लाठिया बरसाई ।वही अमेठी क्षेत्र में राहुल गांधी द्वारा बड़े प्रोजेक्ट लगाये गए पर भाजपा सरकार ने बन्द करा दिए ।

कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीब परिवार की महिलाओ के खाते में न्याय योजना के तहत हर साल बहत्तर हजार रूपये भेजे जायेंगे।सरकार अस्पतालों में मुफ़्त इलाज होगा छात्रो की 12 वीं तक की पढ़ाओ मुफ़्त होगी।मनरेगा के तहत सौ दिन के बजाय 150 दिन का रोजगार गांव में ही मिलेगा ।नौजवानो के लिए दस लाख ग्रामीण रोजगार बनेगे और सरकारी खाली पड़ी 24 लाख रोजगार अगले साल मार्च तक भरा जायेगा।किसानो के लिए अलग से बजट बनेगा।वही प्रत्येक जिले में फ़ूड पार्क बनेगा जिससे किसान अपनी उपज को जिले में ही बेच सकेंगे।इस मौके पर टी एन त्रिपाठी राजीव द्विवेदी मो अफसर नूरी कामतानाथ सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest