34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

भाजपा जिलामंत्री सुनील मौर्य व युवा टीम ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। भारतीय जनता पार्टी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर जहाँ एक ओर भाजपाइयों में खुशी की लहर है वहीं युवाओ में भी खासा उत्साह दिख रहा है। क्षेत्र के ही नहीं पूरे प्रदेश का युवा काफी उत्साहित है और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने की होड़ लगी है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुनील मौर्य की अगुवाई में जिले के युवा नेताओं ने लखनऊ पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी। वहीं सुनील मौर्य ने महराजगंज सहित पूरे जिले के चहुंमुखी विकास पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष से निवेदन किया कि रायबरेली जिले को अधिक से अधिक योजना देकर विकास की ओर अग्रसर करें ।श्री साईनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री सुनील मौर्य की अगुवाई में पवन यादव , डा धनंजय सिंह, राजा भदौरिया सहित युवाओ ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकत कर बधाई दी ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest