30.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

भगाकर शादी करने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। कस्बे से बहला फुसला कर नाबालिग किशोरी को भगा के जाने के मामले में पुलिस ने शादी करने से पूर्व आरोपी को परसदेपुर रोड से पकड़कर जेल भेज दिया है।जबकि किशोरी को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा गया है।सलोन कस्बे के मोहल्ला नया गंज निवासी शानू नाइ उर्फ शानू इस्लाम ने एक हफ्ते पूर्व करीमगंज मोहल्ले में रहने वाली किशोरी(17) को बहला फुसला कर भगा ले गया था।जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध सात फरवरी को नामजद तहरीर स्थानीय कोतवाली मे देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया था।वही पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक नाबालिग के साथ परसदेपुर रोड पर है।और शादी करने जा रहा है।जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।वही नाबालिग को साकुशल बरामद कर लिया।कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शानू नाई को परसदेपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग किशोरी को मेडिकल के लिए भेज गया है।मेडिकल जांच में किसी अन्य प्रकार की रिपोर्ट निकलती है,तो धाराओं में बढ़ोतरी की जायेगी।

रिपोर्ट : प्रदीप गुप्ता

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest