31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गरीबो में बाटे कम्बल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली-उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए ,असहाय और गरीबो को बढ़ती ठंड से बचने के लिए अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने हरचंदपुर विधानसभा के कई गांवों में कम्बल वितरण करने जिम्मा उठाया। इस कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर सभी के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। आपको बता दे कि आज अपना दल (एस) रायबरेली परिवार की ओर से हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के खाले का पुरवा गांव में ग्राम सभा के अत्यंत गरीब विधवा असहाय निर्धनों को कंबल वितरित किया गया इस मौके पर मान सिंह पटेल ( प्रदेश सचिव), पवन पटेल (जिला अध्यक्ष ), मुन्ना घोसी (जिला उपाध्यक), संतोष कुमार पटेल (हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष), राजन पटेल (जिला अध्यक्ष व्यापार मंच), अनुभव चौधरी जिला (महा सचिव)आदि सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest