30.8 C
Raebareli
Tuesday, May 12, 2026

बेखौफ चोर खिडकी की कुंडी तोडकर घर में घुसकर नगदी समेत जेवरात ले फरार हुए

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मुरारमऊ गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर पर धावा बोला घर के पीछे की खिड़की की कुंडी तोड़कर घर में घुस कर बेखौफ होकर चोरी की वारदात की नगदी समेत जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। कालीदीन पुत्र शिवराम निवासी मुरारमऊ ने थाने में तहरीर दी है की बीती रात घर के पीछे खिड़की की कुंडी तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुस गए और घर में रखे आलमारी व बॉक्स का ताला तोड़कर 12000 रुपये नगद व लगभग डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात व कपड़े उठा ले गए।पीड़ित काली दीन ने बताया कि सब लोग घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे थे।रात मे हुई चोरी की जानकारी सुबह हुई। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस मौके परगई थी।पुलिस टीमें लगाई गई हैं।जल्द ही पर्दाफाश किया जायेगा।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest