27.4 C
Raebareli
Thursday, March 5, 2026

बाटला हाउस से सैफ हुए बाहर,अब जॉन अब्राहम हुए शामिल

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
अभिनेता सैफ अली खान के साथ निर्देशक निखिल आडवाणी ने फिल्म बाटला हाउस की घोषणा की थी, लेकिन अब कुछ महीनों बाद ही निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक निखिल आडवाणी की ओर से इस फिल्म को लेकर एक नई घोषणा की गई है। नई जानकारी के मुताबिक बाटला हाउस से सैफ बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ली है जॉन अब्राहम ने।
फिल्म की घोषणा करते हुए जॉन ने कहा, असल जिंदगी से जुड़ी कहानियां मुझे हमेशा प्रभावित करती हैं, ऐसी कहानी से जुडऩे और काम करने के लिए मैं तैयार रहता हूं। मैं फिलहाल निर्देशक निखिल और निर्माता भूषण कुमार के साथ सत्यमेव जयते में काम कर रहा हूं। अब हमारी तिकड़ी बाटला हाउस के लिए भी मेहनत करेगी।
बाटला हाउस की घटना 19 सितम्बर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुई थी। जिसमें कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे, दो भागने में कामयाब हुए थे और एक को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में मुठभेड़ का संचालन एनकाउंटर विशेषज्ञ और दिल्ली पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा मारे गए थे। निखिल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और नेपाल में करेंगे। फिल्म की शूटिंग सितंबर महीने में शुरू होगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest