36.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

बरेली: ICU में एडमिट नाबालिग से हैवानियत, नशे का इंजेक्शन देकर किया गैंगरेप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया बाद में हॉस्पिटल के पांच कर्मचारियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया.

बरेली: यूपी के बरेली से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. बरेली के बदायूं रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में 16 साल की एक नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. नाबालिग का आरोप है कि हॉस्पिटल के ही पांच कर्मचारियों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया और फिर हॉस्पिटल के पांच कर्मचारियों ने उसकी आंख पर पट्टी बांधकर रेप किया. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके चेहरे पर ऑक्सिजन मॉस्क लगा हुआ था.

नाबालिग के चेहरे पर मॉस्क लगे होने की वजह से वह इशारों से आपबीती बता रही थी लेकिन कोई इसे समझ नहीं पा रहा था. शुक्रवार को जब पीड़िता की हालत में सुधार हुआ तो उसे जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां पर उसने अपनी दादी को सारी घटना के बारे में बताया.

इलाके के विधायक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज की गई शिकायत

इस घटना के बारे में पता चलाते ही हॉस्पिटल में हंगामा हो गया. जिसके बाद इलाके के विधायक ने मौके पर पहुंच कर मामले में हस्तक्षेप किया और आईजी से कार्रवाई की मांग की. इसके बाद सुभाषनगर पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंच कर मामला दर्ज किया. पुलिस हॉस्पिटल में लगे हुए सीसीटीवी के फुटेज निकाल कर मामले की जांच कर रही है.

वहीं हॉस्पिटल के निदेशक का कहना है कि ये पूरा मामला झूठा है. हॉस्पिटल को बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. लड़की जिस वक्त रेप होने की बात कह रही है उस वक्त हॉस्पिटल में और भी स्टॉफ रहते हैं. अगर इस तरह की कोई भी घटना होती तो किसी को तो इसके बारे में पता चल ही जाता.

इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि नाबालिग के बयान के आधार पर सुभाषनगर थाने में अस्पताल के स्टॉफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. एसपी सिटी के मुताबिक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest