34.4 C
Raebareli
Friday, July 3, 2026

बंदर ने किया ऐसा हमला, महिला सीधे पहुँच गई अस्पताल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। बन्दरो के दौड़ाने से छत पर गयी महिला जीने से सीधे जमीन पर आ गिरी। परिजनो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सको ने स्थिति गंभीर बताते हुए घायल महिला को जिला रेफर किया है ।
घटना शुक्रवार देर शाम की है, कस्बे के आर्यनगर निवासिनी पूजा पत्नी संदीप मौर्य (25) छ्त पर गयी थी की तभी बंदरो ने दौड़ा लिया, भयाक्रांत हो वह जीने से नीचे उतरने लगी और अनियंत्रित हो अपना सन्तुलन खो जमीन पर आ गिरी । गिरने की आवाज सुन दौड़े परिजनो ने आनन फानन घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज कर डाक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर बताते हुए जिला रेफर किया है ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest