43.5 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 15 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार दबंगों ने पेट्रोल पम्प के सेल्समैन की पिटाई कर 15 हजार रुपए लूट लिए। पिट रहे सेल्समैन को बचाने दौड़े दूसरे कर्मचारी को भी दबंगों ने बुरी तरह पीट दिया। सूचना पर जब डायल-100 पुलिस पहुंची तो दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गयी है।

जानकारी के अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत देदौर तिराहे पर हाजी सुल्तान सर्विसेज का पेट्रोल पम्प स्थित है। सोमवार की रात 10:15 पर देदौर निवासी अमन और राजन काली स्पेलेंडर संख्या यूपी-33 एएक्स-4293 से आए। इन लोगों ने मौके पर मौजूद सेल्समैन हिमांशू से पहले दो हजार रुपए मांगे। जब हिमांशू ने रुपए देने से मना कर दिया तो वह लोग कैश छीनने लगे। सेल्समैन ने विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े दूसरे सेल्समैन को भी पीटा। इसके बाद दबंगों ने हिमांशू की जेब से 15500 रुपए लूट लिए। मामले की सूचना रात में ही डायल-100 को सूचना दी गई। दबंगों की पूरी करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है। सेल्समैन ने गुरुबख्शगंज थाने में लूट की तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष गुरुबख्शगंज ने कहा कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest