27.4 C
Raebareli
Thursday, March 5, 2026

नहीं कर सकती एक जैसा किरदार: शिखा तलसानिया

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
फिल्म वीरे दी वेडिंग में मीरा के किरदार के जरिए दर्शकों की तारीफ पाने वाली ऐक्ट्रेस शिखा तलसानिया का कहना है कि वह एक ही किरदार नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग तरह के रोल निभाना पसंद करती हैं। शिखा ने यह बातें एक शो के दौरान शेयर कीं।
अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री अंगिरा धर के साथ एक शो के दौरान शिखा तलसानिया ने फिल्म और किरदार को लेकर खुलकर बाते की। शिखा ने कहा, मैं एक तरह के किरदार नहीं कर सकती। मैं एक मोटी लड़की का किरदार नहीं निभा सकती जो या तो बस भूखी है या हॉर्नी है और मैं अपने किरदार में कई परतें चाहती हूं। आप मुझे विभिन्न तरह की भूमिकाएं दीजिए और मैं आपको बेहतरीन अभिनय करके दिखाती हूं।
वहीं इस इंटरव्यू में पुलकित सम्राट ने कहा कि फिल्मों में उनके आने के निर्णय से पहले उनके पिता खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए। इस दौरान अंगिरा ने बताया कि जब उन्होंने अपने उस समय के मित्र को ऐक्टिंग में आने की इच्छा बताई तो उसने उनसे बात करना बंद कर दिया, लेकिन ऐक्ट्रेस ने अपने सपनों की उड़ान भरी और आज इस मुकाम पर हैं।
बता दें कि, शिखा तलसानिया मशहूर कॉमीडियन टीकू तलसानिया की बेटी हैं। फिल्मों में आने से पहले शिखा थिएटर आर्टिस्ट के रूप में ऐक्टिव रही हैं। इसके अलावा वह लाइन प्रड्यूसर और फ्लोर प्रड्यूसर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म वीरे दी वेडिंग में शिखा की ऐक्टिंग को काफी सराहा गया था। लोगों ने उनके अभिनय को नैचरल बताया था।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest