23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के न्यूनतम स्तर 68.95 पर पहुंचा

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

नई दिल्ली: बाजार से पूंजी निकासी की चिंताओं और डॉलर की जोरदार मांग के कारण भारतीय रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और यह 68.95 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. रुपये का यह न्यूनतम स्तर है।  कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम के बढ़ने तथा बढ़ते चालू खाता घाटा को लेकर चिंताओं ने विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की विचार को प्रभावित किया।

ऐसा माना जा रहा है कि मुद्रा बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक के बीच में आने के बाद देर दोपहर के कारोबार में रुपये को संभाला और इसे 69 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर तक नीचे जाने से रोका।  अंतर बैंकिग विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में रुपया 68.80 रुपये पर काफी कमजोर खुला और मध्य दोपहर के कारोबार में 69.01 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे जाने के बाद अंत में 21 पैसे यानी 0.31 प्रतिशत की हानि दर्शाता 68.95 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले दो दिनों में रुपये में 38 पैसों की गिरावट आई है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest