31.1 C
Raebareli
Sunday, April 19, 2026

डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाल बचाई जान

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के मानस हॉस्पिटल में डॉक्टरों के सफल प्रयास से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाल कर महिला की जान बचाई गई। बताते चलें कि डॉक्टर सुंदारिका यादव की सफल टीम द्वारा हसनगंज की रहने वाली शांति पत्नी जसवंत कुमार बीते एक वर्ष ट्यूमर के चलते काफी परेशान थी। बीती रात असहनीय दर्द के चलते महिला को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसमें चिकित्सकों ने आनन-फानन सभी जांच कराकर महिला की जान बचाई। मानस हॉस्पिटल में डॉक्टर शैलेन्द्र वर्मा, डॉक्टर विनोद, और सहायक वीरेंद्र कुमार के सफल नेतृत्व में ट्यूमर को निकालकर महिला की जान बचाई गई। इस ऑपरेशन पर क्षेत्रीय लोगों ने मानस हॉस्पिटल की टीम को धन्यवाद दिया है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest