37.6 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

जीजा और मौसेरी साली जब नहीं रह सके एक दूसरे के बगैर तो कर डाला ये कांड

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दो प्रेमी युगल जहरीला पदार्थ खा लिए दोनो की हालत खराब गम्भीर बतायी जा रही है ।परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये ही दोनों को लेगये जिला अस्पताल दोनो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है |यह सनसनी खेज़ मामला
नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिन्नावॉ का है ।

बीती रात यहॉ दो प्रेमी युगल जहरीला पदार्थ खा लिए दोनो की हालत खराब हो गई।परिजन बिना पुलिस को बताये जिला अस्पताल लेकर चले गये। दोनोचिंता जनक बतारहीहै। बताते हैं कि बिरनावां गांव निवासी अवधेश 25 वर्ष पुत्र बलराम मौर्य वअवधेश की पत्नी की मौसी की लड़की दीपांशी पुत्री हनुमान मौर्य निवासी कुसौली थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ का लगभग एक वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।अवधेश की शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी ।उसी के बाद से अवधेश व दीपाशीं का प्रेम प्रसंग शुरु हो गया।अवधेश शादी के बाद लुधियाना नौकरी करने चला गया।एक सप्ताह पहले ही वह गॉव आया था और शनिवार को दोपहर घर से ससुराल घूमने बताकर निकला।रात लगभग ढा़ई बजे अवधेश व दीपांशी घर के बाहर खड़िजे पर पड़े थे।पड़ोस का एक युवक शौच के लिए निकला जब उसने दोनों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तोै सूचना अवधेश के परिजनो को दी तब आनन फानन में अवधेश के परिजन बिना पुलिस को घटना की उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली ले गये।रविवाार की सुबह सूचना मिलने पर हलका के एसआई गिरिजाशंकर पांडेय बिरनावां गये उसके बाद जिला अस्पताल जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारीधीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। जांचकर कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest