39.9 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

जीआरपी पुलिस ने दिखाई मानवता ट्रेन से गिरे घायल युवक को तत्काल पहुँचाया जिला अस्पताल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मुंबई से जौंनपुर के शाहगंज जा रहा था युवक

रायबरेली। रायबरेली जीआरपी पुलिस का मानवता भरा चेहरा देखने को मिला ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को तत्काल पहुंचाया जिला अस्पताल व बचाई उसकी जान के बताते चलें कि रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री संदीप सोनी पुत्र श्याम बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी अरसिया बाजार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर जो मुंबई से अमेठी उद्योग नगरी एक्सप्रेस से जा रहा था प्लेटफार्म नंबर 02 पर पानी लेने के लिए उतरा था और चढ़ते समय अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिर जाने के कारण उसके दाहिने पैर में काफी चोट आई जिसे थाना जीआरपी रायबरेली थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडे द्वारा कांस्टेबल शिवकुमार व विद्या सागर के द्वारा घायल को एंबुलेंस बुलवाकर घायल संदीप सोनी उपरोक्त को मित्र सोनू सरोज व संजय नाहक के निगरानी में जिला चिकित्सालय रायबरेली भेजा गया जीआरपी द्वारा तत्परता से की गई इस कार्यवाही के संबंध में यात्रियों द्वारा काफी सराहना की गई।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest