12.1 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

जहरीले जंतु केकाटने से छात्र की मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

डलमऊ (रायबरेली)। जहरीले जन्तु के काटने से एक 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भिटौरा जनपद फतेहपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र संजय नेवाजगंज में किराये पर रहकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात सोते समय किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया जिससे आसीष के मुंह से झाग निकलने लगा, आनन-फानन परिजन दवा खिलाने के लिये नेवाजगंज गांव जा रहे थे। मृतक की तबियत ज्यादा खराब होने लगी। जिस पर परिजन सीएचसी लेकर आये जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। रास्ते में छात्र की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक इंटर का छात्र था। वह भागीरथी में पढ़ाई के साथ साथ शिकंजी का ठेला लगाकर परिवार चलाता था।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest