32.8 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

चारा मशीन में कटी दो की उंगलियां

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में चारे की मशीन से हाथ कट जाने की सूचना मिली है। इलाज के लिए दोनों को सीएचसी लाया गया। जानकारी के मुताबिक गांव नारायनपुर मजरे सलेथू के रहने वाले शिव प्रसाद का 13 वर्षीय लडक़ा सन्नू  दोपहर बाद चारा काटने की मशीन से हरा चारा काट रहा था अचानक उसका दाहिना हाथ मशीन में चला गया जिसे हाथों की उंगलियां कट गईं। परिजन लेकर उसे सीएचसी आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने  जिला अस्पताल रिफर कर दिया। उधर गांव सडक़हा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में रहने वाले किसान रमेश कुमार का पांच वर्षीय पुत्र द्रव्यमान चारा काटने वाली मशीन के पास खेल रहा था। खेल खेल में अचानक उसने  मशीन चला दी जिससे उसके भी हाथों की अंगुलियों कट गईं। दोनों को सीएचसी लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

रिपोर्ट : टीपी यादव

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest