23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

घर के पिछवाड़े मिला किशोरी का शव

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

परिजनों ने किशोरी के प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

सताँव (रायबरेली)। प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है …..!! किसी फिल्म के लिए किशोर दा का गाया यह गीत व्यवहारिक जिन्दगी में अक्सर चरितार्थ होते दिखता है। प्यार की दीवानगी किसी की जिन्दगी सँवार देती है तो किसी की जिन्दगी कुरबान कर देती है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुजान का पुरवा में शनिवार की भोर ऐसा ही वाकया पेश आया। किसी के प्यार की दीवानी एक 16 वर्षीय किशोरी का शव उसी के घर के पिछवाड़े पड़ा मिला। मृतक बेटी की माँ की मानें तो शव के पास बेटी का कथित प्रेमी भी मौजूद था, जो उसे देखकर भाग गया। फिलवख्त मामला प्रेम प्रसंग से जोडक़र देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी नजर बनाये हुये है। मामले में किशोरी के पिता ने बेटी के कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को लिखित तहरीर दी है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुजान का पुरवा मजरे बरदर में शुक्रवार की रात बुद्धू लाल लोधी की 16 वर्षीय बेटी रोशनी देेेर रात अचाानक लाापता हो गयी। परिजनों के मुताबिक वह खाना खाकर घर के बाहर छप्पर के नीचे सबके साथ लेट कर सो गई थी। रोशनी की मां के मुताबिक सुबह लगभग 3 बजे उसने रोशनी को बिस्तर से गायब देखा और उसे ढूंढने निकल पड़ी। जब वह घर के पीछे गयी तो उसने गांव के ही सोनू पुत्र छेदी को खड़े और अपनी बेटी को जमीन पर पड़ेे देखा। रोशनी की माँ को अचानक देख सोनू मौके से भाग गया। पास पहुंचकर माँ ने रोशनी को उठाना चाहा लेेकिन वह मर चुकी थी। उसने यह खबर अपने पति बुद्धू को दी और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। बाद में एसपी सुजाता सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व सीओ आरपी शाही भी मौके पर पहुंचे। सभी नेे परिजनों के बयान लिए और थानाध्यक्ष को मामले की विधिवत जांच के आदेश दिए। बाद में मृतका के पिता बुद्धू ने थाने में लिखित तहरीर दी जिसमें गांव के सोनू पुत्र छेदी को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों के मुताबिक रोशनी और छेदी के बीच कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  अब पुलिस के सामने पहेलीनुमा इस घटना को सुलझाने की बड़ी चुनौती है। पुलिस के शक की सुई नामजद आरोपी छेदी के अलावा घटना से जुड़ी अन्य गतिविधियों के इर्द गिर्द भी घूम रही है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest