33.5 C
Raebareli
Wednesday, May 20, 2026

घर के गैस सिलेंडर का पाइप बदलते समय आग की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। जगतपुर थाना क्षेत्र के कितूली गांव निवासी विनीत कुमार 25 वर्ष मंगलवार को गैस सिलेंडर की पाइप बदल रहा था तभी अचानक गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने आनन-फानन आग बुझाने का प्रयास करने लगे लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तत्काल युवक के परिजनों ने आग की चपेट में आए युवक विनीत को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां खबर लिखे जाने तक युवक का उपचार जारी रहा ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest