28.4 C
Raebareli
Wednesday, August 26, 2026

कुँए में सगे भाइयों के गिरने से छोटे भाई की हुई मौत, बड़ा भाई गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। घर क़े पड़ोस मे खेल रहे दो सगे भाई अचानक कुए मे गिर गए । चीख पुकार सुन ग्रामीणों द्वारा दोनो बच्चो की कुए से निकाला गया जिसमे बड़े भाई को तो बचा लिया गया किन्तु तीन वर्षीय छोटे भाई ने कुए क़े अंदर ही अपना दम तोड़ दिया । घटना की खबर से क्षेत्र मे सनसनी मची हुई है ।

घटना शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र क़े कुसुढीसागर पुर गांव की है । जहां देर शाम रामनवल पुत्र रामसनेही क़े दो पुत्र ऋतिक (10) व नितिन (03) घर क़े बाहर पड़ोस मे खेल रहे थे की तभी आवारा जानवरो की आवाजाही से भागने पर दोनो कुए मे गिर गए । कुए मे दोनो क़े गिरने की चीख पुकार की आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने दोनो बच्चो को बाहर निकाला जिसमे बड़े लड़के ऋतिक तो सही सलामत रहा किन्तु छोटे लड़के की पानी मे दम घुटने से जान चली गयी । घटना से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वही क्षेत्रजन दुःखदायी घटना से हतप्रद है ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest